किसानों की वाजिब मांगो की अनदेखी कर रही है केंद्र सरकार: शिवपाल
16-Feb-2024 11:46 PM 8323
इटावा, 16 फरवरी (संवाददाता) समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार किसानो की अनदेखी कर रही है और उनकी वाजिब मांगों को नजरंदाज किया जा रहा है। इटावा की जसवंतनगर विधानसभा में एक निजी कॉलेज के उद्घाटन समारोह के बाद पत्रकारों से बातचीत में श्री यादव ने कहा कि पहले भी किसानों का आंदोलन चला था और सरकार को झुकना पड़ा था, लेकिन किसानों को अभी तक एमएसपी नहीं मिली। किसानों की बात सुनने की बजाय उन पर बर्बरतापूर्वक व्यवहार किया जा रहा है। किसान आंदोलन को सपा का सहयोग और समर्थन है। यह सरकार पूरी तरह से विपक्ष और जनता के खिलाफ है। महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी चरम सीमा पर है वहीं सरकार जनसमस्याओं का समाधान नहीं कर पाई है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^