किसानों को बदनाम करने का षड्यंत्र शुरू: सैलजा
16-Feb-2024 06:33 PM 3855
चंडीगढ़, 16 फरवरी (संवाददाता) कांग्रेस महासचिव कुमारी सैलजा ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केंद्र सरकार ने एक बार फिर से किसानों को बदनाम करने का षड्यंत्र रचना शुरू कर दिया है। सुश्री सैलजा ने शुक्रवार मीडिया को जारी बयान में कहा कि किसान अभी तक पंजाब-हरियाणा के बॉर्डर पर है। ये बॉर्डर दिल्ली की सीमाओं से करीब 200 किलोमीटर दूर हैं। इसके बावजूद भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार ने हरियाणा के विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्गों को खोद दिया है। इन पर कीलें गाड़ी हैं, बैरिकेडिंग कर दी है। आम जनता के लिये इनके इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया है। इससे आम जनता की परेशानियां बढ़ गयी हैं और मजबूरी में उन्हें टूटी पड़ी ग्रामीण सडक़ मार्गों और संपर्क मार्गों से यात्रा करनी पड़ रही है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^