किसी भी भ्रष्टाचारी को बख्शा नहीं जाएगा: चीमा
23-May-2025 07:03 PM 6605
चंडीगढ़, 23 मई (संवाददाता) पंजाब सतर्कता विभाग (वीबी) द्वारा भ्रष्टाचार के एक मामले में आम आदमी पार्टी (आप) के जालंधर केन्द्रीय से विधायक रमन अरोड़ा को गिरफ्तार किए जाने पर राज्य के कैबिनेट मंत्रियों ने शुक्रवार को प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार को खत्म करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पुन: व्यक्त करते हुए आम आदमी पार्टी (आप) के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने श्री अरोड़ा के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायतों पर निर्णायक कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि यह साहसिक कदम भ्रष्टाचार के प्रति पार्टी की जीरो टॉलरेंस की नीति को दर्शाती है। यह शासन में एक नया मानदंड स्थापित करता है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^