किशन ने दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध रांची में की छक्कों की बरसात
09-Oct-2022 11:28 PM 8757
रांची, 09 अक्टूबर (संवाददाता) झारखंड के ईशान किशन ने रविवार को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए एकदिवसीय मैच में 93 रन की विस्फोटक पारी खेलकर दर्शकों का दिल जीत लिया। किशन ने अपनी 93 रनों की पारी में चार चौके और सात गगनचुंबी छक्के लगाए। यह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनका उच्चतम स्कोर है। किशन हालांकि एकदिवसीय क्रिकेट में अपना पहला शतक जड़ने से चूक गये और ब्योर्न फोर्टिन की गेंद पर हेंड्रिक्स को कैच दे बैठे। शतक से चूक जाने पर किशन काफी निराश हुए और आउट होने के बाद कुछ क्षणों तक विकेट पर रुके रहे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^