क्लार्क के पंजे की मदद से सरे ने समरसेट को 283 रन पर समेटा
26-Apr-2025 08:26 PM 2768
लंदन, 26 अप्रैल (संवाददाता) जॉर्डन क्लार्क ने (5-68) की घातक गेंदबाजी की बदौलत सरे ने ओवल में पहले दिन समरसेट की पहली पारी को 283 रनों पर समेट दिया। समरसेट की ओर से टॉम लैमनबी ने सर्वाधिक 76 रन बनाए। एक समय समरसेट के दो विकेट पर 146 रन थे और उसकी स्थिति संतोषजनक थी मगर क्लार्क की सनसनाती गेंदो के चलते कुछ ही समय में उसका स्कोर सात विकेट पर 187 रन हो गया। हालांकि बाद में कप्तान लुईस ग्रेगरी (62) ने वापसी की और शुक्रवार को आखिरी तीन विकेटों के लिए 96 रन जोड़े।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^