कोडरमा : पंचखेरो डैम में नाव पलटने से आठ लोगों के डूब मरने की आशंका
17-Jul-2022 06:56 PM 6922
कोडरमा, 17 जुलाई (AGENCY) झारखंड में कोडरमा जिले के मरकच्चो थाना क्षेत्र के पंचखेरो डैम में नाव पलटने से एक ही परिवार के आठ सदस्यों के डूब मरने की आशंका है। पुलिस सूत्रों ने रविवार को यहां बताया कि गिरिडीह जिले के राजधनवार प्रखंड अंतर्गत खेतो गांव के लोग पंचखेरो डैम का भ्रमण आए थे। सभी लोग नाव से सैर सपाटा कर रहे थे। इस दौरान नाव पलटने से सभी लोग डूबने लगे। किसी तरह नाविक और एक अन्य व्यक्ति तैरकर सुरक्षित बाहर निकला जबकि अन्य सभी डूब गए। बताया जाता है कि जैसे ही नाव डैम के बीच में पहुंची और वह अनियंत्रित होकर डूबने लगी। नाव डूबने के बाद नौ लोगों में सिर्फ प्रदीप सिंह ही तैर कर बाहर निकल पाये, बाकी सभी लोग डूब गए। वहीं, नाविक भी बाहर निकलने के बाद फरार हो गया। डूबने वालों में शिवम सिंह (17 वर्ष), पलक कुमारी (14 वर्ष) दोनों के पिता प्रदीप सिंह, सिताराम यादव (40 वर्ष) एवं उसके तीन बच्चे शेजल कुमारी (16 वर्ष), हर्षल कुमार (8 वर्ष), बऊवा (5 वर्ष) तथा राहुल कुमार (16 वर्ष) व अमित (14 वर्ष) पिता प्रफुल सिंह के नाम शामिल हैं. इधर, कोडरमा सांसद सह केंद्रीय राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने हादसे को लेकर वरीय अधिकारियोंं से बात कर राहत-बचाव कार्य तेजी से चलाने को कहा है। मामले की जानकारी मिलने के राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीम मौके पर पहुंच कर लापता लोगों की तलाश में जुटी है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^