कोई भी पात्र परिवार जन-कल्याणकारी योजनाओं से वंचित न रहे: शिवराज
18-Sep-2022 10:48 PM 2439
मंडला, 18 सितंबर (संवाददाता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति जन कल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। आधिकारिक जानकारी के अनुसार श्री चौहान ने मंडला जिले के चरगांव में मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान में आयोजित शिविर की कार्यवाही का अवलोकन किया। उन्होंने शिविर में आये आवेदन एवं हितलाभों की जानकारी भी ली। मुख्यमंत्री ने शिविर में राशन वितरण, उज्ज्वला, महिला बाल विकास, पशुपालन और सहकारिता विभाग की योजनाओं से लाभान्वित करने के साथ ही स्व-सहायता समूह की दीदियों को हितलाभ वितरित किए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^