कोलकाता डॉक्टर हत्या मामले में गिरफ्तार आरोपी की बढ़ायी गयी न्यायिक हिरासत
23-Aug-2024 11:34 PM 7685
कोलकाता 23 अगस्त (संवाददाता) पश्चिम बंगाल में कोलकाता की एक अदालत ने आरजी कर मेडिकल कालेज अस्पताल की प्रशिक्षु डॉक्टर के दुष्कर्म और हत्या मामले के मुख्य आरोपी संजय रॉय की न्यायिक हिरासत शुक्रवार को 14 दिन के लिए बढ़ा दी। आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 31 वर्षीय स्नातकोत्तर महिला चिकित्सक के दुष्कर्म और हत्या के आरोप में गत 09 अगस्त की शाम को गिरफ्तार किये गये रॉय को मध्य कोलकाता में सियालदह अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसकी न्यायिक हिरासत की अवधि 14 दिन के लिए बढ़ा दी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^