कोलकाता नाइटराइडर्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को दिया 180 रनों का लक्ष्य
07-May-2025 09:55 PM 5592
कोलकाता 07 मई (संवाददाता) अजिंक्य रहाणे (48), आंद्रे रसल (38) मनीष पांडे (नाबाद 36) की पारियों के दम पर कोलकाता नाइटराइडर्स ने बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 57वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को जीत के लिए 180 रनों का लक्ष्य दिया।। आज यहां कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्तान अजिंक्य राहणे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता को पहला झटका रहमानउल्लाह गुरबाज (11) के रूप में लगा। उन्हें अंशुल काम्बोज ने नूर अहमद के हाथों कैच आउट कराया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये अजिंक्य राहणे ने सुनील नारायण के साथ पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिए 58 रन जोड़े। आठवें ओवर में नूर अहमद ने धोनी के हाथों सुनील नारायण को स्टंप आउट कराकर कोलकाता को दूसरा झटका दिया। इसी ओवर में नूर ने अंगकृष रघुवंशी (एक) को आउट कर अपना दूसरा विकेट लिया। आंद्रे रसल ने 21 गेंदों में चार चौक और तीन छक्के लगाते हुए (38) रन बनाये। रसल को भी नूर ने आउट किया। नूर का चौथा शिकार रिंकू सिंह (नौ) बने। अजिंक्य रहाणे ने 33 गेंदों में चार चौके और दो छक्के लगाते हुए (48) रनों की पारी खेली। मनीष पांडे 28 गेंदों 36 रन बनाकर नाबाद रहे। कोलकाता ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट पर 179 रन का स्कोर खड़ा किया। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए नूर अहमद ने चार विकेट लिये। अंशुल काम्बाेज और रवींद्र जडेजा ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^