कोली समाज का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित
19-Dec-2021 11:30 PM 1927
अजमेर 19 दिसम्बर (AGENCY) राजस्थान के अजमेर में आज अखिल भारतीय कोली समाज नई दिल्ली की ओर से राजस्थान प्रदेश कार्यकारिणी और जिलाध्यक्षों की नियुक्ति - गठन के साथ शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। अजमेर नगरा क्षेत्र के समारोह स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष अजीत भाई एन. पटेल के निर्देश पर प्रदेशाध्यक्ष डा. वाई. एन. वर्मा के नेतृत्व में प्रदेश कार्यकारिणी पद्घाधिकारियों तथा जिलाध्यक्षों को शपथ दिलाई गयी। इस मौके पर समाज की युवा विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमंत भाटी ने सभी नवनियुक्त शपथग्रहता पद्घाधिकारियों से कहा कि समाज को आगे बढ़ाने के लिये समाज के लोगों का शिक्षित होना बहुत जरूरी है। आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का सर्वोच्च पद पर होना समाज के लिये गर्व की बात है। हमें ऐसा काम करना है कि समाज के लोग उच्च पदों तक पहुंच सके।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^