कोटक महिंद्रा बैंक से शांति एकंबरम 31 अक्टूबर 2025 को होंगी सेवानिवृत्त
31-May-2025 08:11 PM 2643
मुंबई, 31 मई,(संवाददाता) निजी क्षेत्र के कोटक महिंद्रा बैंक ने शनिवार को बताया कि उसकी उप प्रबंध निदेशक शांति एकंबरम अपने वर्तमान कार्यकाल के पूरा होने पर 31 अक्टूबर, 2025 से अपने पद से सेवानिवृत्त हो जाएंगी और वर्तमान में समूह अध्यक्ष और व्यवसाय प्रमुख (थोक बैंकिंग समूह) परितोष कश्यप को पूर्णकालिक निदेशक (कार्यकारी निदेशक) और प्रमुख प्रबंधकीय कार्मिक के रूप में नियुक्त किया जाएगा। बैंक ने यहां जारी बयान में यह जानकारी देते हुये कहा कि उसके निदेशक मंडल ने कोटक समूह में श्रीमती एकंबरम के योगदान की सराहना की है। वे 1991 से कोटक समूह के साथ हैं और पिछले तीन दशकों में समूह के विकास और संस्था के विकास को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने निवेश बैंकिंग, पूंजी बाजार, कॉर्पोरेट बैंकिंग, ट्रेजरी, 811 और उपभोक्ता बैंकिंग सहित समूह के कई सबसे रणनीतिक व्यवसायों का नेतृत्व किया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^