कोविड टीकाकरण 137 करोड़ के पार
18-Dec-2021 11:26 PM 8538
नयी दिल्ली 18 दिसंबर (AGENCY) देश में कोविड टीकाकरण अभियान के 337 वें दिन शनिवार को 69 लाख से अधिक कोविड टीके लगाये गये। इसके साथ ही कोविड टीकाकरण 137 करोड़ के पार हो गया। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने देर शाम यहां बताया कि देश में कोविड टीकाकरण अभियान के तहत आज शाम सात बजे तक 137 करोड 37 लाख 66 हजार 819 कोविड टीके लगाये जा चुके है। आज 69 लाख 21 हजार 97 कोविड टीके दिये गये। आंकड़ों के अनुसार 82 करोड़ 60 लाख 58 हजार 806 लोगों को कोविड टीके की पहली खुराक दी गयी है जबकि 54 करोड़ 77 लाख सात हजार 385 को दूसरी खुराक भी दी जा चुकी है। मंत्रालय ने कहा है कि टीकाकरण देर शाम तक जारी रहा। इसलिए अंतिम संख्या में वृद्धि होने की संभावना है। मंत्रालय के अनुसार टीकाकरण की नियमित रूप से समीक्षा की जाती है और उच्चतम स्तर पर निगरानी की जाती है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^