कोविड टीकाकरण 138 करोड़ के पार
20-Dec-2021 09:02 PM 1945
नयी दिल्ली 20 दिसंबर ( वार्ता) देश में कोविड टीकाकरण अभियान के 339 वें दिन सोमवार को 58 लाख से अधिक कोविड टीके लगाये गये और इसके साथ ही कोविड टीकाकरण 138 करोड़ के पार हो गया। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने देर शाम यहां बताया कि देश में कोविड टीकाकरण अभियान के तहत आज शाम सात बजे तक 138 करोड 26 लाख 28 हजार 849 कोविड टीके लगाये जा चुके है। आज 58 लाख छह हजार 977 कोविड टीके दिये गये। आंकड़ों के अनुसार 82 करोड 82 लाख 59 हजार 72 लोगों को कोविड टीके की पहली खुराक दी गयी है जबकि 55 करोड 43 लाख 69 हजार 777 को दूसरी खुराक भी दी जा चुकी है। मंत्रालय ने कहा है कि टीकाकरण देर शाम तक जारी रहा। इसलिए अंतिम संख्या में वृद्धि होने की संभावना है। मंत्रालय के अनुसार टीकाकरण की नियमित रूप से समीक्षा की जाती है और उच्चतम स्तर पर निगरानी की जाती है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^