कोविड टीकाकरण 169 करोड़ के करीब
04-Feb-2022 10:33 PM 6906
नयी दिल्ली 04 फरवरी ( वार्ता) देश में कोविड टीकाकरण अभियान के 385 वें दिन शुक्रवार को 42 लाख से अधिक कोविड टीके लगाये गये। इसके साथ ही कोविड टीकाकरण 169 करोड़ के करीब हो गया। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने देर शाम यहां बताया कि देश में कोविड टीकाकरण अभियान के तहत आज शाम सात बजे तक 168 करोड 92 लाख 38 हजार 289 कोविड टीके लगाये जा चुके है। आज 42 लाख 95 हजार 142 कोविड टीके दिये गये। आंकड़ों के अनुसार अतिरिक्त खुराक के पात्र व्यक्तियों को एक करोड़ 43 लाख 64 हजार 484 कोविड टीके लगाये गये हैं। आंकड़ों में बताया कि 94 करोड 76 लाख 38 हजार 602 लोगों को कोविड टीके की पहली खुराक दी गयी है जबकि 72 करोड 72 लाख 35 हजार 203 को दूसरी खुराक भी दी जा चुकी है। मंत्रालय ने कहा है कि टीकाकरण देर शाम तक जारी रहा। इसलिए अंतिम संख्या में वृद्धि होने की संभावना है। मंत्रालय के अनुसार टीकाकरण की नियमित रूप से समीक्षा की जाती है और उच्चतम स्तर पर निगरानी की जाती है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^