कोविड टीकाकरण हुआ 120 करोड़ से पार
25-Nov-2021 09:46 PM 8816
नयी दिल्ली 25 नवंबर ( वार्ता) देश में कोविड टीकाकरण अभियान के 314वें दिन गुरुवार को 74 लाख से अधिक टीके लगाये गये हैं और इसके साथ ही कोविड टीकाकरण 120 करोड़ से अधिक हो गया। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने देर शाम यहां बताया कि देश में कोविड टीकाकरण अभियान के तहत आज शाम सात बजे तक 120 करोड़ 17 लाख 25 हजार 296 कोविड टीके लगाये जा चुके है। आज 74 लाख 59 हजार 819 कोविड टीके दिये गये। आंकड़ों के अनुसार 77 करोड 60 लाख 88 हजार 645 लोगों को कोविड टीके की पहली खुराक दी गयी है जबकि 42 करोड 56 लाख 36 हजार 651 को दूसरी खुराक भी दी जा चुकी है। मंत्रालय ने कहा है कि टीकाकरण देर शाम तक जारी रहा। इसलिए अंतिम संख्या में वृद्धि होने की संभावना है। मंत्रालय के अनुसार टीकाकरण की नियमित रूप से समीक्षा की जाती है और उच्चतम स्तर पर निगरानी की जाती है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^