कोविड टीकाकरण हुआ 125 करोड़ के करीब
01-Dec-2021 09:53 PM 8510
नयी दिल्ली 01 दिसंबर ( वार्ता) देश में कोविड टीकाकरण अभियान के 320 वें दिन बुधवार को 71 लाख से अधिक टीके लगाये गये हैं और इसके साथ ही कोविड टीकाकरण 125 करोड़ के करीब हो गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने देर शाम यहां बताया कि देश में कोविड टीकाकरण अभियान के तहत आज शाम सात बजे तक 124 करोड़ 86 लाख नौ हजार 652 कोविड टीके लगाये जा चुके है। आज 71 लाख 55 हजार 49 कोविड टीके दिये गये। आंकड़ों के अनुसार 79 करोड नौ लाख , 99 हजार 901 लोगों को कोविड टीके की पहली खुराक दी गयी है जबकि 45 करोड 76 लाख नौ हजार 751 को दूसरी खुराक भी दी जा चुकी है। मंत्रालय ने कहा है कि टीकाकरण देर शाम तक जारी रहा। इसलिए अंतिम संख्या में वृद्धि होने की संभावना है। मंत्रालय के अनुसार टीकाकरण की नियमित रूप से समीक्षा की जाती है और उच्चतम स्तर पर निगरानी की जाती है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^