कोविड टीकाकरण हुआ 129 करोड़ के पार
07-Dec-2021 09:41 PM 1274
नयी दिल्ली 07 दिसंबर ( वार्ता) देश में कोविड टीकाकरण अभियान के 326 वें दिन मंगलवार को 66 लाख से अधिक कोविड टीके लगाये गये। इसके साथ ही कोविड टीकाकरण 129 करोड़ के पार पहुंच गया। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने देर शाम यहां बताया कि देश में कोविड टीकाकरण अभियान के तहत आज शाम सात बजे तक 129 करोड 46 लाख आठ हजार 45 कोविड टीके लगाये जा चुके है। आज 66 लाख 37 हजार 528 कोविड टीके दिये गये। आंकड़ों के अनुसार 80 करोड 47 लाख 68 हजार 300 लोगों को कोविड टीके की पहली खुराक दी गयी है, जबकि 48 करोड 98 लाख 39 हजार 745 को दूसरी खुराक भी दी जा चुकी है। मंत्रालय ने कहा है कि टीकाकरण देर शाम तक जारी रहा। इसलिए अंतिम संख्या में वृद्धि होने की संभावना है। मंत्रालय के अनुसार टीकाकरण की नियमित रूप से समीक्षा की जाती है और उच्चतम स्तर पर निगरानी की जाती है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^