कोविंद तीन दिवसीय असम यात्रा पर
25-Feb-2022 01:39 PM 5359
गुवाहाटी, 25 फरवरी (AGENCY) राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद असम के तीन दिवसीय दौरे पर आज यहां पहुंचेंगे। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक राष्ट्रपति यहां गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद सीधे कामाख्या देवी के मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए जाएंगे। शाम को वह अहोम साम्राज्य के सेनापति लाचित बोड़फुकन की 400वीं जयंती समारोह को चिन्हित करने के लिए एक कार्यक्रम में भाग लेंगे। तीन दिवसीय यात्रा के दौरान श्री कोविंद काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान का भ्रमण करने के साथ ही साथ तेजपुर विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह में भी भाग लेंगे। राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए असम में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। राज्य की कुछ प्रमुख सड़कों को बंद कर दिया गया ताकि राष्ट्रपति के आवागमन में कोई परेशानी न हो।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^