कोविंद उज्जैन में आयुर्वेद सम्मेलन में होंगे शामिल
27-May-2022 11:44 PM 8314
भोपाल, 27 मई (AGENCY) राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का 29 मई को उज्जैन में पं. सूर्यनारायण व्यास संकुल में आयुर्वेद सम्मेलन में शामिल होंगे। अखिल भारतीय आयुर्वेद महासम्मेलन के 59वें महाधिवेशन में राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केन्द्रीय आयुष मंत्री सर्वानंद सोनोवाल, प्रदेश के आयुष मंत्री रामकिशोर नानो कांवरे, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव, सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक पारस जैन एवं जन-प्रतिनिधि शामिल होंगे। अखिल भारतीय आयुर्वेद महासम्मेलन का 59वां महाअधिवेशन 29 मई को कालिदास संस्कृत अकादमी में आयोजित किया गया है। इसका उद्घाटन राष्ट्रपति श्री कोविंद करेंगे। निखिल भारतवर्षीय आयुर्वेद विद्यापीठ एवं वैज्ञानिक कॉन्फ्रेंस का कार्यक्रम होगा। वैज्ञानिक कॉन्फ्रेंस, महाअधिवेशन का मुख्य आकर्षण है, जिसका विषय आयुर्वेद आहार स्वास्थ्य का आधार है। साथ ही राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर आयुर्वेदिक औषधियों का मुक्त व्यापार आदि विषयों पर सामूहिक विचार-विमर्श होगा। महासम्मेलन में विश्व विख्यात आयुर्वेद वैज्ञानिकों के सारगर्भित भाव उद्भाषित होंगे। विषय-विशेष को प्रमाणित रूप से प्रतिष्ठापित करने के लिये 30 मई तक राष्ट्रीय आरोग्य मेला एवं आयुर्वेद प्रदर्शनी लगायी गयी है। प्रदर्शनी में भारत की विख्यात आयुर्वेद फार्मेसी कंपनियाँ अपनी प्रमाणित और अनुभूत औषधियों को प्रदर्शित कर वैद्य एवं आम नागरिक को लाभान्वित करेंगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^