क्रांति की तलवार विचारों के पत्थर पर तेज होती है: शलभ मणि
28-Sep-2024 07:20 PM 6355
देवरिया,28 सितम्बर(संवाददाता) उत्तर प्रदेश के देवरिया में शनिवार को शहीद-ए- आजम भगत सिंह की जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किये। इस अवसर पर सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि आज भी शहीद भगत सिंह का व्यक्तित्व और उनके विचार हर भारतीय खासतौर पर युवाओं के दिल में धड़कते हैं। शहीद भगत सिंह ने कहा था कि क्रांति की तलवार विचारों के पत्थर पर तेज होती है।उन्होंने कहा कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान योद्धा और राष्ट्रीय नायकों में से एक शहीद भगत सिंह का आज 117वीं जयंती है। भगत सिंह का जन्म 28 सितंबर 1907 को लाहौर में हुआ था। भगत सिंह का नाम भारत के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में लिखा हुआ है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^