क्रिएटिव डिफरेंस की वजह से नहीं छोड़ी हेराफेरी 3 : परेश रावल
18-May-2025 04:01 PM 4464
मुंबई, 18 मई (संवाददाता) बॉलीवुड अभिनेता परेश रावल ने कहा है कि उन्होंने क्रिएटिव डिफरेंस की वजह से फिल्म हेराफेरी 3 नहीं छोड़ी है। फिल्म हेरा फेरी 3 लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। इसी बीच अब फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म हेराफेरी में में परेश रावल नजर नहीं आएंगे। कहा जा रहा है कि मेकर्स और परेश रावल के बीच कुछ क्रिएटिव मतभेद हो गए थे, जिसके चलते परेश ने फिल्म हेराफेरी 3 से अलग होने का फैसला किया है। हेरा फेरी 3 छोड़ने के फैसले पर परेश रावल ने फाइनली चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा,मैं यह बात रिकॉर्ड में दर्ज करना चाहता हूं, कि ‘हेरा फेरी 3’ से अलग होने का फैसला क्रिएटिव डिफरेंस की वजह से नहीं था। मैं फिर से दोहराता हूं कि फिल्ममेकर के साथ कोई क्रिएटिव डिसएग्रीमेंट नहीं है। मैं फिल्म के निर्देशक प्रियदर्शन के प्रति प्रेम, सम्मान रखता हूं।गौरतलब है कि प्रियदर्शन ने अपने जन्मदिन पर फिल्म हेरा फेरी 3 का ऐलान किया था। अपने एक पोस्ट में उन्होंने परेश रावल, अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी को टैग किया था। फिल्म हेराफेरी वर्ष 2000 में रिलीज हुई थी और इसे प्रियदर्शन ने निर्देशित किया था। इसके बाद वर्ष 2006 में इस फिल्म का दूसरा पार्ट फिर हेराफेरी आया, जिसे नीरज वोरा ने निर्देशित किया था। अब हेराफेरी 3 को प्रियदर्शन निर्देशित करने वाले हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^