क्रोएशिया में दुर्घटनाग्रस्त हुआ लड़ाकू विमान, पायलट सुरक्षित बचे
07-Dec-2022 09:21 AM 5654
जाग्रेब 06 दिसंबर (संवाददाता) पूर्वोत्तर क्रोएशिया में एक मिग-21 लड़ाकू विमान मंगलवार को अपराह्न करीब दो बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गया। क्रोएशिया के रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि विमान के दोनों पायलट सफलतापूर्वक बाहर निकल गए और सुरक्षित रूप से उतरे। बयान में कहा गया है कि विमान नियमित सैन्य प्रशिक्षण के दौरान स्लेटिना शहर के पास एक निर्जन वन क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में एक पायलट घायल हुआ है, लेकिन उसकी स्थिति स्थिर है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^