कुछ देशों में कोरोना के बढ़ते प्रभाव से घबराने की जरूरत नहीं:पाठक
25-Dec-2022 07:08 PM 3794
देवरिया 25 दिसंबर (संवाददाता) उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री व स्वास्थ मंत्री बृजेश पाठक ने रविवार को कहा कि दुनिया के कुछ देशों में कोरोना के बढ़ते प्रभाव के बीच घबराने की जरूरत नहीं है। सरकार इससे निपटने के लिये अपनी तैयारी पूरी कर रही है। श्री पाठक ने यहां कोविड को देखते हुए समीक्षा बैठक करने के बाद संवाददाताओं से कहा कि दुनिया के कुछ देशों में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों से घबराने की जरूरत नहीं है।लेकिन लोगों को भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर मास्क पहनने जैसे एहतियाती उपायों का पालन करना चाहिए।उन्होंने कहा कि आज की बैठक में कोविड के लिये जो दिशा निर्देश उत्तर प्रदेश सरकार ने दिये हैं, उसका पालन प्रदेश के हर नागरिक को करना चाहिए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^