कुछ खट्टा हो जाए से बॉलीवुड में बतौर अभिनेता डेब्यू करेंगे गुरु रंधावा
29-Jan-2024 08:52 PM 1607
मुंबई, 29 जनवरी (संवाददाता) जानेमाने गायक गुरू रंधावा फिल्म कुछ खट्टा हो जाए के साथ बॉलीवुड में बतौर अभिनेता डेब्यू कर रहे हैं।कुछ खट्टा हो जाए में गुरू रंधावा और सई एम मांजरेकर मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म में अनुपम खेर और इला अरुण भी हैं। कुछ खट्टा हो जाए पारिवारिक कॉमेडी फिल्म है! कुछ खट्टा हो जाए का निर्देशन जी. अशोक ने किया है, और अमित और लवीना भाटिया द्वारा निर्मित है। कुछ खट्टा हो जाये 16 फरवरी, 2024 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^