कुछ रीत जगत की ऐसी है ,गंभीर सामाजिक बुराई के खिलाफ आवाज उठायेगा :मीरा देओस्थले
18-Feb-2024 06:22 PM 7455
मुंबई, 18 फरवरी (संवाददाता) टीवी की जानीमानी अभिनेत्री मीरा देओस्थले का कहना है कि सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित होने वाला शो कुछ रीत जगत गंभीर सामाजिक बुराई के खिलाफ आवाज उठायेगा।सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन सीरियल 'कुछ रेत जगत की ऐसी है' लेकर आ रहा है।गुजरात के परिवेश पर आधारित इस शो में दहेज प्रथा के खिलाफ आवाज उठायी गयी है। मीरा देओस्थले (नंदिनी)और जान खान (नरेन रतनशी)मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे। नंदिनी एक ऐसी लड़की है, जिसे शादी के बाद पता चलता है कि उसकी शादी में दहेज लिया गया है और वह अपनी शादी का दहेज ससुराल वालों से वापस मांगती है।मीरा देवस्थले ने कहा कि ,महिलाओं को अक्सर कहा जाता है कि यह करना चाहिये, यह नहीं करना चाहिये। नंदिनी का किरदार इस पर सवाल उठाता है।और पूछता है कि ऐसा क्यूं करन चाहिये। नंदिनी का किरदार लोगों को जागरूक करता है। जब मुझे इस शो की नरेशन सुनायी गयी तब मेरी आंखो में आंसू अ गये और मैने यह तय कर लिया कि मुझे यह शो करना है।'कुछ रेत जगत की ऐसी है' फुल ऑफ इंटरटेनिंग शो है जो लोगों को संदेश भी देगा। जान खान के साथ मेरी रोमांटिक केमेस्ट्री लोगों को बेहद पसंद आयेगी। शो में 30 से अधिक कलाकारों ने बेहतरीन काम किया है।'यह शो एक गंभीर सामाजिक बुराई के खिलाफ आवाज उठायेगा। उम्मीद है कि लोगों को यह शो देखकर बहुत मजा आएगा। उन्होंने कहा, नंदिनी के पास अपनी नैतिकता और मूल्य हैं और वह अपने बड़ों का बहुत सम्मान करती है, लेकिन जब भी वह कुछ गलत होता देखती है तो वह स्टैंड लेने में विश्वास रखती है।मेरे किरदार नंदिनी और मुझसे एक समानता ये है कि हम दोनों दहेज को एक नजरिए से देखते हैं। मैं निजी जिंदगी में भी इसके सख्त खिलाफ हूं। दहेज प्रथा जैसी बुराई को मिटाने की शुरुआत न बोलने से करनी होगी। शो में नंदिनी का किरदार आज महिलाओं के सामने आने वाली चुनौतियों से निपटेगा। इस शो का लक्ष्य उन महत्वपूर्ण लेकिन अक्सर नजरअंदाज किए गए पहलुओं पर प्रकाश डालना है जो हमारे जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मेरा मानना ​​​​है कि यह एक ऐसी कहानी है जिसे बताया जाना चाहिए, अधिक लोगों को हमारे समाज में मौजूद कुरीतियों पर सवाल उठाने की जरूरत है, और मैं इस तरह के मजबूत चरित्र को निभाकर मैं बहुत उत्साहित हूं।सामाजिक परिवर्तन को प्रोत्साहित करने पर ध्यान केंद्रित करने के साथ, इस शो का उद्देश्य न केवल मनोरंजन करना है, बल्कि दर्शकों को गंभीर मुद्दों पर विचार करने और सामाजिक मानदंडों को चुनौती देने के लिए भी प्रेरित करना है। कुछ रीत जगत की ऐसी है में ज़ान खान ,मीरा देवस्थले ,धर्मेश व्यास, ख़ुशी राजपूत ,जगत रावत और सेजल झा की अहम भूमिका है। कुछ रीत जगत की ऐसी है 19 फरवरी से हर सोमवार से शुक्रवार रात 8.30 बजे सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित होगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^