कुमुद सैनी ने स्वर्ण पर लगाया निशाना
08-Jun-2024 06:12 PM 5226
सुवोन 08 जून (संवाददाता) भारतीय तीरंदाज कुमुद सैनी ने शनिवार को तीरंदाजी एशिया कप 2024 के तीसरे चरण में महिलाओं की कंपाउंड स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीत लिया। 17 वर्षीय कुमुद सैनी ने महिलाओं के कंपाउंड तीरंदाजी स्वर्ण फाइनल में दक्षिण कोरिया की पार्क येरिन को 143-140 से हराया। भारतीय तीरंदाज ने पहले ही राउंड में 28-26 की बढ़त ले ली। दूसरे राउंड में उन्होंने अपनी बढ़त 58-55 तक बढ़ा ली लेकिन तीसरे राउंड में वह 86-84 पर आ गईं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^