कुश्ती महासंघ की निगरानी समिति में शामिल हुईं बबीता फोगाट
31-Jan-2023 08:50 PM 8975
नयी दिल्ली, 31 जनवरी (संवाददाता) भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) पर लगे आरोपों की जांच और महासंघ के संचालन के लिये खेल मंत्रालय द्वारा गठित निगरानी समिति में पूर्व राष्ट्रमंडल खेल गोल्ड मेडलिस्ट बबीता फोगाट को शामिल किया गया है। खेल मंत्रालय ने मंगलवार को एक विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी। बबीता इस समिति की छठी सदस्य हैं। खेल रत्न एमसी मैरी कॉम की अध्यक्षता वाली समिति में पहलवान योगेश्वर दत्त और तीन अन्य लोग शामिल हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^