कुश्ती में बज रहा है भारत का डंका: महेन्द्र सिंह
11-Nov-2021 07:47 PM 2350
गोण्डा, 11 नवंबर (AGENCY) उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने कहा कि मोदी सरकार के नेतृत्व में खेलो इंडिया खेलो और जीतो इंडिया जीतो के स्लोगन के साथ कुश्ती में भारत का परचम लहरा रहा है। नवाबगंज क्षेत्र में स्थित नन्दनीनगर स्पोर्ट्स स्टेडियम में सीनियर नेशनल कुश्ती चैम्पियनशिप का शुभारम्भ करने गुरुवार को पहुंचे मंत्री ने कहा कि पीएम मोदी के सपनो को साकार करने के लिये योगी सरकार प्रदेश में हर ग्राम पंचायत में खेल का मैदान बनवा रही है ताकि खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा मिल सके। उन्होंने कहा कि जब से सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कुश्ती संघ के अध्यक्ष का दायित्व संभाला है। तब से चारों तरफ विजय ही विजय है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^