लालू जीवन के बड़े फैसले का सामना करने के लिए रांची रवाना
13-Feb-2022 01:19 PM 8365
पटना 13 फरवरी (AGENCY) राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव बहुचर्चित चारा घोटाले के एक मामले में अपनी जिंदगी के एक बड़े फैसले का सामना करने के लिए आज रांची रवाना हो गए। श्री यादव रविवार को यहां के जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा से झारखंड की राजधानी रांची के लिए रवाना हो गए। श्री यादव के साथ उनकी बड़ी पुत्री एवं राज्यसभा सांसद मीसा भारती, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मंत्री श्याम रजक और राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव भी साथ गए हैं। राजद अध्यक्ष लगभग दस माह बाद आज रांची के लिए रवाना हुए हैं। मंगलवार को चारा घोटाले से जुड़े डोरंडा कोषागार से अवैध निकासी के मामले में होनेवाले फैसले के दौरान वह न्यायालय के समक्ष उपस्थित होंगे। राजद अध्यक्ष बीते साल 30 अप्रैल को जेल से बाहर आए थे, जिसके बाद से ही वह नई दिल्ली में अपना इलाज करवा रहे हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^