लालू ने वंशवाद की राजनीति को बढ़ावा दिया : नीतीश
12-Apr-2024 10:54 PM 3341
नवादा 12 अप्रैल(संवाददाता) बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव पर वंशवाद की राजनीति को बढ़ावा देने और दूसरों की कोई चिंता नहीं करने का आरोप लगाया। श्री कुमार ने नवादा लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी विवेक ठाकुर के पक्ष में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा,"मैं 18 साल से शासन में हूं, लेकिन अपने परिवार से कितने लोगों को आगे बढ़ाया। ये लोग (लालू परिवार) जब भी सत्ता में आते हैं, अपने परिवार बेटा-बेटी को आगे बढ़ाने की कोशिश करते हैं। आज एक ही परिवार से कितने लोग चुनाव लड़ रहे हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^