लारजी विद्युत परियोजना पुनः बहाल:सुक्खू
18-May-2025 08:24 PM 5199
शिमला,18 मई (संवाददाता) हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रविवार को कहा कि कुल्लू जिले में 126 मेगावाट क्षमता की लारजी जल विद्युत परियोजना को पूरी तरह बहाल कर कार्यशील किया गया है। श्री सुक्खू ने कहा कि यह परियोजना नौ और 10 जुलाई, 2023 को ब्यास नदी में आई बाढ़ के कारण पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। इस परियोजना को बहाल करने का कार्य दो वर्ष से भी कम समय में पूर्ण हुआ है। राज्य सरकार के दक्ष और मजबूत प्रयासों के कारण यह कार्य संभव हुआ, जिससे बड़े आर्थिक नुकसान से बचाव हो पाया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^