24-Sep-2021 04:37 PM
4255
हिमाचल प्रदेश| मानसून के अंत के साथ अक्टूबर का महीना शुरू होता है। यह वह महीना है जब हमें पतझड़ के कई शानदार रंग देखने को मिलते हैं। साथ ही, इस महीने में ना तो गर्मी होती है ना ठंड, इसलिए यह घूमने के लिए एकदम परफेक्ट वेदर है। अगर आप अक्टूबर में छुट्टियों की प्लानिंग कर रहे हैं तो आज हम इस आर्टिकल में आपको भारत के कुछ ऐसे खास और शानदार जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आप अपनी अक्टूबर की ट्रिप प्लान कर सकते हैं। देश के ये अलग-अलग हिस्से अपनी अलग खूबसूरती और संस्कृति के लिए जाने जाते हैं। आपको कहीं सुंदर बगीचे देखने को मिलेंगे, तो कहीं आपको स्पोर्ट एक्टिविटी करने का मौका मिलेगा।
लाहौल स्पीति
हिमाचल प्रदेश की वादियों में घूमना किसे पसंद नहीं होता है लेकिन हिमाचल बहुत बड़ा है, जहां घूमने और देखने के लिए बहुत कुछ है। ऐसे में पर्यटकों को अक्टूबर में जगह ढूंढने में थोड़ी दिक्कत हो रही है, तो आप लाहौल स्पीति घूमने का प्लान बना सकते हैं क्योंकि ये अक्टूबर में घूमने के लिए एकदम परफेक्ट जगह है। साथ ही, अगर ये जगह आपके लिए बिल्कुल नई है, तो आपको यहां बहुत मजा आने वाला है। यहां आपको ऊंचे-ऊंचे पहाड़ और बौद्ध मठ का दीदार करने का मौका मिलेगा। इसके अलावा, आप यहां कैंपिंग और ट्रेकिंग का भी लुत्फ उठा सकते हैं। घूमने के लिए आप ग्लेशियर लेक भी जा सकते हैं। यहां का खानपान और रहन-सहन थोड़ा- सा लद्दाख और तिब्बत से मिलता-जुलता है। जहां आपको भोजन में स्वादिष्ट दाल-चावल और रोटी-सब्जी खाने को भी मिलेगी।
Lahaul Spiti..///..lahaul-spiti-himachal-pradesh-319368