लैंगिक हिंसा समाप्त करने के लिए 'अब कोई बहाना नहीं' अभियान शुरू
25-Nov-2024 10:56 PM 2835
नयी दिल्ली 25 नवंबर (संवाददाता) लैंगिक हिंसा के विरुद्ध सोमवार को राष्ट्रीय अभियान “अब कोई बहाना नहीं” का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी, ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान, ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान तथा ग्रामीण विकास एवं संचार राज्य मंत्री डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी उपस्थित थे। श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं और विभिन्न लिंगों के व्यक्तियों के अधिकारों को आगे बढ़ाना और उनके जीवन को भय और लिंग आधारित भेदभाव से मुक्त करना है। इसका उद्देश्य महिलाओं को शर्म और सामाजिक बंधनों से मुक्त करने के लिए सशक्त बनाना है, ताकि वे अपने साथ हुए अत्याचारों की रिपोर्ट कर सकें और अपने सम्मान के लिए लड़ सकें। यह अभियान संयुक्त राष्ट्र के वैश्विक अभियान “नो एक्सक्यूज” के आधार पर शुरू किया गया है। विश्व स्तर पर हर साल 25 नवंबर को महिलाओं के खिलाफ हिंसा उन्मूलन के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^