लैपटाॅप, पीसी आयात पर घोषित पाबंदियों में बड़ी ढील दी सरकार ने
19-Oct-2023 11:23 PM 3871
नयी दिल्ली, 19 अक्टूबर (संवाददाता) सरकार ने लैपटाॅप और पर्सनल कंप्यूटर (पीसी) जैसे व्यापक इस्तेमाल वाले विभिन्न वर्गीकृत सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) हार्डवेयर उत्पादों को अगस्त में प्रतिबंधित सूची में डालने के बाद अब व्यक्तिगत उपयोग तथा रक्षा एवं सुरक्षा के उपयोग के लिए इनके आयात पर पाबंदियों में बड़ी छूट की घोषणा की है। यह निर्णय गत तीन अगस्त में घोषित प्रबंतिबंधों की ताईवान, अमेरिका, सिंगापुर और अन्य देशों की ओर से आलोचनाओं के बाद की गयी है। भारत में पिछले वित्त वर्ष के दौरान ऐसे उपकरणों का आयात करीब 512 करोड़ डालर के बराबर था जिसमें से 60 प्रतिशत आयात चीन से हुआ था।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^