लखनऊ ने 18 स्वर्ण पदक के साथ जीती अंडर-21 कराटे चैंपियनशिप
06-Jun-2022 11:21 PM 1255
लखनऊ 06 जून (AGENCY) राज्य सीनियर, कैडेट, जूनियर व अंडर-21 कराटे चैंपियनशिप में दमदार प्रदर्शन की बदौलत सर्वाधिक 18 सोने के तमगे अपने नाम करते हुए मेजबान लखनऊ के खिलाड़ियों ने ओवरऑल टीम चैंपियनशिप ट्राफी जीत ली। केडी सिंह बाबू स्टेडियम के बहुउद्देश्यीय हाल में संपन्न इस चैंपियनशिप में लखनऊ ने आखिरी दिन 10 स्वर्ण पदक अपने नाम किए। मेजबान ने इस चैंपियनशिप में 18 स्वर्ण व 15 रजत पदक जीते। चैंपियनशिप में वाराणसी की टीम 12 स्वर्ण व 13 रजत पदक के साथ दूसरे स्थान पर रही। गौतमबुद्धनगर की टीम 10 स्वर्ण और सात रजत पदक सहित तीसरे स्थान पर रही।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^