लखनऊ समेत समूचे उप्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस
26-Jan-2025 11:10 PM 7069
लखनऊ 26 जनवरी, (संवाददाता) राजधानी लखनऊ समेत समूचे उत्तर प्रदेश में रविवार को 76वां गणतंत्र दिवस उत्साह एवं गरिमा के साथ मनाया गया। विधानभवन के सामने आयोजित गणतंत्र दिवस के मुख्य कार्यक्रम में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने परेड की सलामी ली। परेड में शामिल भारतीय सेना के आयुधों, मार्चपास्ट, रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों तथा झांकियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। परेड का नेतृत्व मेजर हृदयांश सिंह गिल ने किया। परेड के मौके पर बीएमपी-2 सारथ टैंक, 105 एमएम लाइट फील्ड गन, लाइट स्ट्राइक एलएसवी व्हीकल का प्रदर्शन किया गया। परेड के दौरान हैलीकाॅप्टर द्वारा परेड स्थल पर पुष्प वर्षा भी की गयी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^