लक्ष्य के खिलाफ उम्र में कथित धोखाधड़ी के लिये एफआईआर दर्ज
03-Dec-2022 11:51 PM 7525
बेंगलुरु, 03 दिसंबर (संवाददाता) भारत के नंबर एक बैडमिंटन खिलाड़ी और राष्ट्रमंडल खेल 2022 के गोल्ड मेडलिस्ट लक्ष्य सेन के खिलाफ उम्र में धोखाधड़ी करने के लिये एफआईआर दर्ज करवाई गयी है। एम गोवियप्पा नागराज नामक व्यक्ति द्वारा दर्ज की गयी एफआईआर के अनुसार लक्ष्य ने विशिष्ठ आयु-वर्ग की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के लिये 2010 में दस्तावेजों पर अपनी उम्र कम की थी। इस एफआईआर में लक्ष्य के भाई चिराग सेन, उनके पिता धीरेंद्र सेन, पूर्व कोच विमल कुमार और उनकी माता निर्मला का नाम शामिल है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^