ललित मोदी को भागने में मदद करने वाली बांसुरी स्वराज को भाजपा ने नई दिल्ली से बनाया प्रत्याशी: आप
06-Mar-2024 07:08 PM 7781
नयी दिल्ली, 06 मार्च (संवाददाता) आम आदमी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर हमला करते हुए बुधवार को कहा कि ललित मोदी को देश से भागने में मदद करने वाली बांसुरी स्वराज को भाजपा ने नयी दिल्ली से लोकसभा का प्रत्याशी बनाया है। नयी दिल्ली से ‘आप’ प्रत्याशी सोमनाथ भारती ने आरोप लगाया कि बांसुरी स्वराज ने देश के साथ गद्दारी करने वाले ललित मोदी को विदेश भागने में मदद कीं। ललित मोदी की वकील रही बांसुरी स्वराज ने अदालत का फैसला आने से पहले उनका पासपोर्ट रिन्यू कराया और विदेश भेज दिया। ललित मोदी ने खुद ट्वीट कर बांसुरी स्वराज का धन्यवाद भी किया था। देश को हजारों करोड़ रुपए का चूना लगाने वाले ललित मोदी को विदेश भागने में मदद करने वाली बांसुरी स्वराज को भाजपा ने अब नई दिल्ली से प्रत्याशी बनाया है। यह बेहद चिंताजनक है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^