लता मंगेशकर के निधन पर शिवराज ने शोक व्यक्त किया
06-Feb-2022 10:41 AM 6548
भोपाल, 06 फरवरी (AGENCY) महान गायक एवं भारत रत्न लता मंगेशकर के निधन पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शोक व्यक्त करते हुए उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की है। श्री चौहान ने ट्वीट के जरिए लिखा है, 'भारत रत्न से अलंकृत हम सब की प्यारी दीदी लता मंगेशकर जी के देवलोक गमन का दुखद समाचार पाकर स्तब्ध हूं। यह संगीत जगत के एक अप्रतिम युग का अंत है। ईश्वर दीदी को अपने श्रीचरणों में स्थान, शोक संतप्त परिजनों व दीदी के प्रशंसकों को यह आघात सहने की शक्ति प्रदान करे।' राज्य के मंत्रियों नरोत्तम मिश्रा, भूपेंद्र सिंह, राजस्व मंत्री गोविंद राजपूत, कृषि मंत्री कमल पटेल, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम पटेल और अन्य ने भी शोक व्यक्त करते हुए उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^