लेप्चा का गोल, अहबाब का खिताब पक्का
06-Oct-2022 07:08 PM 2712
नयी दिल्ली, 06 अक्टूबर (संवाददाता) अहबाब फुटबाल क्लब ने गुरुवार को सिक्किम की 12वीं कक्षा की छात्रा रोजाना लेप्चा के शानदार गोल की मदद से फ्रंटियर एफसी को 1-0 से परास्त करके फुटबाल दिल्ली महिला चैंपियनशिप में लगातार चौथी जीत दर्ज की। तेज गति से खेले गए रोमांचक मुकाबले में अहबाब का पलड़ा भारी रहा लेकिन फ्रंटियर की गोलकीपर निगम प्रजापति ने कई अच्छे बचाव किए। जब मैच बराबरी की तरफ बढ़ रहा था, रोजाना ने प्रजापती को हैरान करते हुए घुमावदार कॉर्नर किक पर गोल भेदकर वाह वाही लूटी। विजेता टीम की दिपसना थापा, कुसुम छेत्री, देबीका और दिव्या का प्रदर्शन सराहनीय रहा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^