लोकपर्व ‘हरेला’ सावन के आने का संदेश : सतपाल
16-Jul-2024 08:26 PM 1564
देहरादून, 16 जुलाई (संवाददाता) उत्तराखंड के संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने लोकपर्व ‘हरेला’ पर राज्य संस्कृत, साहित्य एवं कला परिषद के तत्वाधान में आयोजित हरियाली महोत्सव के अंतर्गत, पौधारोपण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने के साथ, एक स्कूल में भी हरेला कार्यक्रम का बतौर मुख्य अतिथि शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में मनाया जाने वाला लोकपर्व ‘हरेला’ सावन के आने का संदेश है। इस पर्व के पीछे फसल लहलहाने की कामना है, खुशहाली का आशीष है, बुजुर्गों का आर्शीवाद है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^