लोकसभा चुनाव 2024 आने वाली पीढ़ी के भविष्य का चुनाव: अखिलेश यादव
13-Mar-2024 08:08 PM 7866
लखनऊ 13 मार्च (संवाददाता) समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में आने वाली पीढ़ी के भविष्य का चुनाव है। यह जनता के जीवन-मरण का चुनाव होगा और लोकतंत्र, संविधान, आरक्षण सब पर खतरा मंडरा रहा है। श्री यादव ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 2024 का चुनाव जीतने के लिए किसी भी स्तर तक जा सकती है। मतदान के समय धांधली की तैयारियां है। ऐसे में जन सामान्य, जो मतदाता भी है, उसे ही अपने अधिकार और वोट की रक्षा करनी है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर लोकतंत्र बचाने की जिम्मेदारी है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^