लोकसभा चुनाव रामभक्तों और राम के विरोधियों के बीच - यादव
15-Apr-2024 08:03 PM 7831
राजगढ़, 15 अप्रैल (संवाददाता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को निशाने पर लेते हुए कहा कि मौजूदा लोकसभा चुनाव “रामभक्तों” और “राम विरोधियों” के बीच है। डॉ यादव ने राजगढ़ संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी रोडमल नागर के नामांकनपत्र दाखिले के दौरान आयोजित चुनावी सभा को संबोधित किया। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और अन्य नेता भी मौजूद थे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^