लोकसभा की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित
21-Jul-2022 02:55 PM 7487
नयी दिल्ली, 21 जुलाई ‌(AGENCY) भारतीय अंटार्कटिक विधेयक विधेयक 2022 पर गुरुवार को लोकसभा में चर्चा होनी थी, लेकिन विपक्ष की मौजूदगी नहीं होने के कारण सदन ने सर्वसम्मति से इस पर अगले दिन चर्चा कराने पर सहमति व्यक्त की और सदन की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी गयी। भोजनावकाश के बाद सदन की कार्यवाही शुरु होते ही केंद्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह ने कहा कि भारतीय अंटार्कटिक विधेयक विधेयक 2022 बहुत ही महत्वपूर्ण है इसलिए इसमें विपक्ष से चर्चा के बाद पास कराना उचित होगा। उन्होंने पीठासीन अधिकारी से आग्रह किया कि चूंकि विपक्षी सदस्य सदन में मौजूद नहीं है इसलिए इस विधेयक पर आज चर्चा नहीं करायी जाए। पीठासीन अधिकारी भर्तहरि महताब ने कहा कि सरकार विपक्ष के बिना किसी विधेयक को पारित नहीं कराना चाहती है इसलिए अगर सदन की सहमति हो तो इस विधेयक को अगले दिन चर्चा के लिए लाया जाय। उन्होंने सदन की सहमति से विधेयक पर चर्चा नहीं करायी और सदन की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के निशिकांत दुबे ने कहा कि सरकार विधेयक को पारित करने से पहले चर्चा कराना चाहती है इसलिए इसे अगले दिन के लिए सूचीबद्ध कर दिया जाए। उन्होंने कहा कि यह बहुत ही महत्वपूर्ण विधेयक है इसलिए विपक्षी सदस्यों इसके चर्चा में हिस्सा लेना चाहिए। इससे पहले सदन की कार्यवाही शुरु होते ही लोकसभा में महंगाई पर चर्चा कराने की मांग को लेकर कांग्रेस और कुछ अन्य विपक्षी दलों के हंगामे के कारण कार्यवाही आधे घंटे के लिए स्थगित कर दी गई।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^