लोकसभा में 450 से अधिक सीटों पर जीत हासिल करेगी भाजपा: माणिक
15-Jan-2024 02:44 PM 2579
अगरतला 15 जनवरी (संवाददाता) त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा ने सोमवार को दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अगले लोकसभा चुनाव में 450 से अधिक सीटों पर जीत हासिल करेगी। डॉ साहा ने राजधानी अगरतला में भाजपा के लिए वॉल-राइटिंग में हिस्सा लिया। इस मौके पर उन्होंने कहा , “हम आगामी लोकसभा चुनाव में त्रिपुरा की दोनों सीटें जीतकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दो कमल सौंपेंगे और यह निश्चित है कि वही (श्री मोदी) फिर से सत्तारूढ़ होंगे। उन्होंने जोर दिया कि वॉल-राइटिंग अभियान भाजपा की चुनावी रणनीति का अभिन्न अंग है और पार्टी ने 2024 के लोकसभा चुनावों की तैयारी के लिए पहले से ही विभिन्न संगठनात्मक गतिविधियां शुरू कर दी हैं। यह अभियान पूरे राज्य में चल रहा है। उन्होंने कहा , “अनुमान है कि भाजपा इस बार 404 का आंकड़ा पार कर जायेगी, लेकिन मुझे लगता है कि यह संख्या 450 हो सकती है। मुख्यमंत्री ने 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर की प्रतिष्ठा से पहले राष्ट्रीय स्तर पर शुरू किए गए मंदिर सफाई अभियान में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा , “पिछले 500 वर्षों से इस देश में लोग उस समय का उत्सुकता से इंतजार कर रहे हैं जब रामलला अपने घर लौटेंगे। श्री मोदी के नेतृत्व में हम भारतीय इतिहास के सबसे गौरवशाली क्षणों में से एक का गवाह बनने के लिए तैयार हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^