लोकतंत्र के महापर्व पर कुमाऊं की दो सीटों पर शुक्रवार को मतदान
18-Apr-2024 07:17 PM 5503
नैनीताल, 18 अप्रैल (संवाददाता) लोकतंत्र के महापर्व पर उत्तराखंड के कुमाऊं परिक्षेत्र की दो सीटों के लिये कल 19 अप्रैल को वोट डाले जायेंगे। इन दो सीटों पर मतदान संपन्न कराने के लिये छह जिलों से कुल 4076 मतदान पार्टियां को गुरुवार को अपने गंतव्य के लिये रवाना किया गया। मतदान को सकुशल और निर्विघ्न संपन्न कराने के मतदान पार्टियों पर जीपीएस और पीडीएमएस एप से लगातार नजर बनाये रखी जा रही है। सभी पार्टियां आज कुशलतापूर्वक अपने गंतव्य पर पहुंच गयी हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^