झाबुआ के सोसाइटी मैनेजर के घर लोकायुक्त ने मारा छापा; रतलाम में 20 लाख नगद, चार मकान और प्लाट की रजिस्ट्री मिलीं
16-Sep-2021 12:40 PM 1415
झाबुआ जिले में तैनात सेवा सहकारी समिति के मैनेजर के तीन ठिकानों पर इंदौर लोकायुक्त ने गुरुवार सुबह एक साथ छापा मारा। रतलाम के शुभमश्री कॉलोनी स्थित घर से अब तक 20 लाख रुपए नगद, 50 तोला सोना, चार मकान और प्लाट की रजिस्ट्री मिली है। कृषि जमीन के भी दस्तावेज जब्त किए हैं। टीम को दो कारें भी मिली हैं। यह प्रारंभिक आकलन है। भारत सिंह हाडा झाबुआ के नागझिरी में सेवा सहकारी समिति प्रबंधक है। उसकी आय से अधिक संपत्ति को लेकर शिकायत हुई थी। इस पर टीम ने कार्रवाई की। रतलाम में भारत का घर है। डीएसपी लोकायुक्त संतोष सिंह भदौरिया ने बताया कि आय से अधिक संपत्ति के मामले में भारत सिंह के रतलाम, झाबुआ सहित तीन स्थानों पर छापे की कार्रवाई की गई है। इसमें अब तक 20 लाख रुपए नगद 50 तोला सोना, 4 मकान- प्लॉट , 2 चारपहिया वाहन, और कृषि की जमीन का खुलासा हुआ है। शाम तक और होंगे खुलासे लोकायुक्त टीम की अभी कार्रवाई चल रही है। अभी प्रारंभिक आकलन में इतनी संपत्ति सामने आई है। शाम तक टीम को और भी संपत्ति मिलने की उम्मीद है। raid jhabua..///..lokayukta-raids-the-house-of-jhabuas-society-manager-20-lakh-cash-four-houses-and-plot-registry-found-in-ratlam-317603
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^