लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले अन्तर्जनपदीय गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार
26-Feb-2024 07:41 PM 2561
फिरोजाबाद 26 फरवरी (संवाददाता) उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में लोगों को लोन दिलाने के नाम पर ठगने वाली एक अंतरजनपदीय गिरोह का सोमवार को भंड़ाफोड़ करते हुए गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी सर्वेश कुमार मिश्रा ने बताया कि लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले लोगों की साइबर सेल पर शिकायतें मिल रही थीं और इनको गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने इनकी गिरफ्तारी निर्देश दिये। थाना साइबर अपराध पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर सोमवार को थाना उत्तर क्षेत्रांतर्गत स्थित इस्लामियां कॉलेज के ग्राउण्ड से तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^