भगवान महाकालेश्वर की तीसरी सवारी निकली, समिति के अध्यक्ष एवं कलेक्टर सिंह ने सभामण्डप में किया
09-Aug-2021 09:40 PM 2031
उज्जैन । भगवान श्री महाकालेश्वर की श्रावण माह की तीसरी सवारी सोमवार को पूरे ठाट-बांट और शाही स्वरूप में निकाली गई। सवारी निकलने के पूर्व मंदिर परिसर स्थित सभामंड़प में श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं कलेक्टर आशीष सिंह ने सपरिवार भगवान श्री चंद्रमोलीश्वर का पूजन किया। साथ ही पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र कुमार ने भी श्री चन्द्रमौलीश्वर भगवान का पूजन किया। पूजन पुजारी आशीष शर्मा द्वारा संपन्न कराया गया। इस दौरान ए. एस. पी. अमरेंद्र सिंह , महंत श्री विनीत गिरी, मंदिर समिति की सहायक प्रशासक पूर्णिमा सिं‍गी, मूलचंद जूनवाल आदि उपस्थित थे। पूजन के पश्चात कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने पालकी को नगर भ्रमण की ओर रवाना किया। भगवान श्री महाकालेश्वर की पालकी जैसे ही मंदिर प्रांगण से होते हुए श्री महाकाल मंदिर के मुख्य द्वार पर पहुंची वहां सशस्त्र पुलिस बल के जवानों द्वारा पालकी में विराजित भगवान को सलामी (गार्डऑफ ऑनर) दी गई। सवारी में रजत पालकी में भगवान श्री चन्द्रमोलेश्वर, हाथी पर श्री मनमहेश नगर भ्रमण पर अपनी प्रजा का हाल जानने निकले। सवारी परिवर्तित मार्ग से रामघाट पहुंची। यहां पर शिप्रा जल से भगवान श्री नागचंद्रेश्वर का अभिषेक किया गया। सवारी इसके बाद हरसिद्धि मन्दिर होते हुए पुन: महाकाल मन्दिर पहुंची। mahakaal..///..lord-mahakaleshwars-third-ride-came-out-committee-chairman-and-collector-singh-did-it-in-the-hall-310648
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^