माही श्रीवास्तव का गाना 'बरसा बदरवा' रिलीज
10-Aug-2024 11:43 AM 3178
मुंबई, 10 अगस्त (संवाददाता) अभिनेत्री माही श्रीवास्तव का गाना 'बरसा बदरवा' रिलीज हो गया है। माही श्रीवास्तव पर फिल्माया और खुशी कक्कड़ का गाया हुआ भोजपुरी गाना 'बरसा बदरवा' रिलीज हो गया है।इस गाने को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने के वीडियो में माही श्रीवास्तव अपनी सहेलियों के साथ छतरी लिए हुए खूब ठुमका लगा रही है और वर्षा के बादल से पानी बरसने को कह रही हैं। वह कहती है कि... 'आरा बरसला पटना बरसला, समझा तू हमरो भावनवा ना, कबो बरसा बदरवा... कबो बरसा बदरवा, हमरो पिया के भवनवा ना, कबो बरसा बदरवा, हमरो पिया के भवनवा ना...' वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत बोलबम गाना 'बरसा बदरवा' के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गाने को सूरज सिंह ने लिखा है, जबकि संगीतकार विक्की वॉक्स हैं। वीडियो डायरेक्टर आशीष सत्यार्थी, कोरियोग्राफर अनुज मौर्या, डीओपी संतोष यादव, नवीन, एडिटर प्रवीण यादव हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^